बंद नाली को खोलने का प्राकृतिक तरीका



स्टील का हैंगर- अगर आपके घर पर स्टील का बेकार हैंगर हो तो उसे सीधा कर के नाली को खोल लें। इसे कस के नीचे की ओर धसाएं जिससे जमा हुआ कचरा नीचे की ओर खिसक सके और नाली से पानी बह सके।


बेकिंग सोडा और सिरका: अगर आपके पास हैंगर नहीं है तो भी आप किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों जैसे बेकिंग सोडा और सिरके का प्रयोग कर सकती हैं। एक कप बेकिंग सोडा को नाली में डालें। ऊसके बाद ऊपर से सिरका उडेलें। अगर हो सके तो नाली को कुछ समय तक के लिये ढंक दें। आधे घंटे के बाद जब आप देखेंगे तो पाएंगे कि नाली से सारा कचरा गिर चुका होगा। इसके बाद एक मग साफ पानी उडे़ल दें।


बेकिंग सोडा और नमक: बेकिंग सोडा और नमक का एक एक भाग मिक्स कर के नाली में डालें। अब एक पैन में पानी उबाल लें और उसमें नाली में डालें। गरम पानी के साथ जब नमक और सोडा मिक्स होगा तब नाली का कचरा साफ हो जाएगा। अगर नाली की पाइप प्लास्टिक की है तो इस विधि को ना अपनाएं, नहीं तो नुकसान पहुंच सकता है।


                छोटे से किचन को कैसे करें अरेंज



1. किचन में उतना ही सामान खरीद कर रखे, जितनी की उसमें जगह हो।

2. किचन के जरुरी समान को इस तरह से रखे, जिससे किचन में आने वाले नए व्यक्ति को समान का पता हो। जैसे चाय, चीनी, कॉफी आदि।

3. अगर आपको अपने किचन में मसाले का डिब्बा रखना अच्छा नहीं लगता तो आप उसे किसी प्लास्टिक की छोटी शीशी या फिर शेशे के गिलास में बंद कर के सजा सकती हैं।

4. इसी तरह से अपने कटलरी सेक्शन को अलग रखें, क्रॉकरी और बरतन को एक जगह पर रखें।

5. अपने किचन में वही कैबिनेट लगवाएं जो सस्ता होने के साथ सुविधाजनक हो। कभी कभार लोकल कारपेंटर भी कुछ ऐसे कमाल के आइडिया दे देते हैं, जो आपके पैसे बचा लेते हैं।

6. पहले से ही सोंच लें कि एक कैबिनेट में कितने खाने होने चाहिये। कैबिनेट में उतने ही शेल्फ बनवाएं जितनी आवश्यकता हो।

7. आप कैबिनेट में कलर आपशन भी पसंद कर सकती हैं, जैसे पिस्ता ग्रीन या टोमैटो रेड आदि।

8. एक बार जब आपकी कैबिनेट तैयार हो जाए तो, इसे हफ्ते में एक बार जरुर साफ करें।

अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमारे चैनल को subscribe करे चैनल की लिंक नीचे हैं।

                                   Subscribe