किचन को पर्फेक्ट बनाने के खास टिप्स




1. जूठे बर्तनों को तुरंत साफ करके ठीक उनकी जगह पर लगा देना चाहिए नहीं तो उन पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।


2. रसोई की जमीन पर सब्जियों के टुकड़े, किसी पेय पदार्थ का गिर कर फैल जाना या फिर धुएं का जम जाना आदि को रोजाना ही क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ किया जाना चाहिए। इससे आपका रसोई हमेशा साफ सुथरा बना रहेगा।


3. रसोई की जरूरत का सामान रखने के लिए आप जिस शेल्फ का प्रयोग करती हैं उसे कुछ दिनों बाद साफ करती रहें और साथ ही खाना बनाने की सामग्रियों को भी खाना बनाने से पहले चेक करें कि कहीं उसमें कोई कीड़ा मकौड़ा तो नहीं पड़ गया है।


4. रसोई को महीने में एक बार जरुर धोएं। इसके लिए आप सर्फ और अन्य सफाई का सामान इस्तेमाल कर सकती हैं


                               किचन की सजावट



रसोई घर में डिब्बों को सजाते समय भी कुछ बातों का ख्याल रखें तो अच्छा होता है। इन्हें सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जितना महत्व ड्राइंग रूम का होता है, उतनी ही रसोई घर की सजावट भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए योजना बनाकर रसोई घर के लिए उपयुक्त सामान खरीदें और इस तरह से सजाएँ कि आपका रसोई घर आकर्षक दिखे।


- रसोई घर में एक ही प्रकार के डिब्बे न रखकर मिले-जुले यानी धातु, प्लास्टिक, शीशे के डिब्बों, मर्तबानों व जारों का उपयोग करें।


- रसोई घर के एक किनारे पर कोई अच्छा-सा गमला भी रख दें, जिससे रसोई घर और अधिक आकर्षक दिखाई दे।


- सभी डिब्बे अपनी उपयोगिता के अनुसार गृहिणी की पहुँच के अंदर ही हों। जैसे- मसालों के सभी डिब्बे सबसे नजदीक हों, अचार के मर्तबान दूर, तेल, घी के डिब्बे आँच से दूर व आटा, चावल, दाल आदि के डिब्बे नमी वाले स्थान से दूर रखें।


- हर नया सामान भरते समय हर डिब्बे की सफाई व देखभाल बहुत जरूरी है, वरना सामान खराब हो जाने का डर रहता है। साथ ही जब भी कोई भी सामान निकालें, सामान निकालकर तुरंत कपड़े से डिब्बा साफ कर यथा स्थान वापस रख दें।

अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमारे चैनल को subscribe करे चैनल की लिंक नीचे हैं।

                                     Subscribe